मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सतपाल महाराज की शिष्टाचार मुलाकात, विभिन्न समसामयिक विषयों तथा आध्यात्मिक और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट। दोनों नेताओं ने समसामयिक विषयों, आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा आध्यात्मिक और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सतपाल महाराज का मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान पारस्परिक सौहार्द और सहयोग से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सतपाल महाराज देशभर में आध्यात्मिक, सामाजिक और जनकल्याण गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने जनहित और समाज कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 11:52:02
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया...

Comment List