एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

डिजिटल बैंकिंग और तकनीकी नवाचारों पर हुई चर्चा

एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर शर्मा के जयपुर दौरे पर एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश आर. जैन और महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने साफा, शॉल और पौधा भेंट किया।

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) चंद्रशेखर शर्मा के आधिकारिक दौरे पर जयपुर आगमन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (एसबीआईओए) के जयपुर सर्किल की ओर से उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश आर. जैन और महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने उन्हें साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी भी उपस्थित रहे। शर्मा पूर्व में एसबीआई के जयपुर सर्किल में कार्य कर चुके हैं। ऐसे में उनके जयपुर आगमन पर पदाधिकारियों के बीच आत्मीयता और सौहार्द का माहौल रहा।

इस दौरान बैंक और अधिकारियों के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसमें बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक, आधुनिक बैंकिंग समाधानों और तकनीकी नवाचारों के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, कार्यप्रणाली को सरल करने और ग्राहकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बैंक के सतत विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक योगदान की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए। एसबीआईओए जयपुर सर्किल ने इस संवाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए बैंक की प्रगति, अधिकारियों के कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए रचनात्मक संवाद एवं सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Read More चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर

 

Read More फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर

Tags:  SBI DMD

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खामोश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों,...
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत