पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

100 फीट लंबी और 25 फीट गहरी खदान में चला अभियान

पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
शिवदासपुरा के दांतली गांव में पानी से भरी पत्थर खदान में डूबे 18 वर्षीय अनुज प्रजापत का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया। रविवार सुबह 11 बजे हादसा हुआ, जबकि सूचना पर दोपहर में पहुंची टीम ने 25 फीट गहरी खदान में रेस्क्यू चलाया। डीप डाइवर रामनरेश ने स्कूबा सेट के जरिए शव बाहर निकाला।

जयपुर। एसडीआरएफ टीम ने जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दांतली में पानी से भरी खदान में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव निकाल लिया। मृतक की पहचान अनुज प्रजापत निवासी कुम्हारों का मौहल्ला दांतली के रूप में हुई। एसडीआरएफ  कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय जयपुर से सूचना मिली कि शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दांतली में पानी से भरी पत्थर की खदान में एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही घाटगेट स्थित एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया।

100 फीट लंबी और 25 फीट गहरी खदान में चला अभियान

रेस्क्यू टीम दोपहर 3 बजे घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे युवक खदान में डूब गया था और स्थानीय प्रशासन तथा सिविल डिफेंस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। खदान करीब 100 फीट लंबी, 80 फीट चौड़ी और 25 फीट गहरी बताई गई। डीप डाइवर ने निकाला शव: टीम कमांडर के निर्देश पर एसडीआरएफ के डीप ड्राइवर रामनरेश ने स्कूबा सेट पहनकर खदान की गहराई में उतरकर तलाश शुरू की।

Tags: sdrf

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण