सकारात्मक वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारी संघ का धरना स्थगित, मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा

आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने का आश्वासन

सकारात्मक वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारी संघ का धरना स्थगित, मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा
सचिवालय कर्मचारी संघ और राज्य सरकार के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित धरने को फिलहाल स्थगित। संघ की प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल और शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया। संघ के प्रतिनिधिमंडल की कार्मिक सचिव अर्चना सिंह के साथ हुई बैठक में पदोन्नति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा।

जयपुर। सचिवालय कर्मचारी संघ और राज्य सरकार के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संघ की प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल और शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया। संघ के प्रतिनिधिमंडल की कार्मिक सचिव अर्चना सिंह के साथ हुई बैठक में पदोन्नति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पदोन्नति में अनुभव की अनिवार्यता में दो वर्ष की छूट देने संबंधी प्रस्ताव की पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच चुकी है और इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना है। इसके अलावा सहायक सचिव (एएस) के 15 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाया गया है। संबंधित पत्रावली बुधवार को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की जानकारी दी गई।

सरकार की ओर से इन दोनों महत्वपूर्ण मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। बैठक में कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई और कार्मिक विभाग ने उन पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने का आश्वासन दिया। सरकार के सकारात्मक रुख से संतुष्ट होकर सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कजोड़मल मीणा ने प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि आश्वासनों के अनुरूप कार्रवाई होती है तो कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। धरना स्थगित होने से सचिवालय में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका भी टल गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार