त्योहारों पर जयपुर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई, रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू

सीसीटीवी और आरपीएफ कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

त्योहारों पर जयपुर जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई, रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जयपुर जंक्शन पर 'रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान' लागू किया गया है। इसके तहत होल्डिंग एरिया बनाकर यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा। 4 से 16 नवंबर तक हसनपुरा द्वार से केवल निकास रहेगा, जबकि प्रवेश मुख्य द्वार से होगा।

जयपुर। त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। इसके तहत होल्डिंग एरिया बनाकर यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा। 4 से 16 नवंबर तक नवनिर्मित द्वितीय द्वार (हसनपुरा साइड) से केवल निकास की सुविधा मिलेगी। शेष कार्य होने के कारण यहां से प्रवेश नहीं मिलेगा। यात्री भगवान परशुराम सर्किल स्थित मुख्य द्वार से ही प्रवेश कर सकेंगे। स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। आरपीएफ कंट्रोल रूम और सीसीटीवी से लगातार निगरानी होगी।

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम के उपकरणों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय और सभी मंडलों में 24 घंटे वॉर रूम बनाए गए हैं। कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 अपने शावक के साथ नजर आई है। यह बाघिन का तीसरा...
ग्लोरी ग्रुप की हेलोवीन नाइट में दिखे डरावने और आकर्षक अंदाज, 100 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड
एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
लोकतंत्र की हल्दीघाटी बना रामलीला मैदान, अखिलेश ने भाजपा को दी विदाई की चेतावनी
स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संदेश लेकर जयपुर में निकली साइक्लोथॉन, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी
आकार लेने लगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, बी-28 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; रेल मंत्री ने बेंगलुरु की आदित्य निर्माण इकाई में लिया जायजा