चांद-मंगल से ज्यादा गड्ढे देख झोटवाड़ा की सड़कों पर उतरे अंतरिक्ष यात्री, नाव से किया सफर

सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज की बदहाल व्यवस्था का अनोखा विरोध

चांद-मंगल से ज्यादा गड्ढे देख झोटवाड़ा की सड़कों पर उतरे अंतरिक्ष यात्री, नाव से किया सफर
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज की बदहाल व्यवस्था के विरोध में लोगों ने अनोखा प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिक्ष यात्रियों का रूप धारण कर सड़कों की तुलना चांद-मंगल से की। रॉकेट के ट्रैफिक में फंसने, चालान और नाव से सफर के सांकेतिक दृश्य दिखाए।

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज की बदहाल व्यवस्था को देखकर अंतरिकक्ष यात्री क्षेत्र में उतर गए। इसको देखकर लोगों में कौतूहल हो गया। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कें चांद एवं मंगल ग्रह की तरह दिखी तो यहां उतर गए। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर हो रहे गड्डों के विरोध स्वरूप लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का रूप धारण किया। अंतरिक्ष से झोटवाड़ा की जमीन पर उतरने के बाद यात्रियों ने यहां की सड़कों की स्थिति देखकर हैरानी जताई और व्यंग्य करते हुए कहा कि झोटवाड़ा की सड़कें चांद और मंगल से भी ज्यादा गड्ढों वाली हो गई हैं। प्रदर्शन के दौरान रॉकेट के ट्रैफिक में फंसने का सांकेतिक दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा रॉकेट का चालान काटने और उसे ले जाने का दृश्य दिखाकर व्यवस्था पर तंज कसा गया। इसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को सड़क के बजाय नाव से सफर करते हुए प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलभराव और खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण बारिश के दौरान कई इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। समाजसेवी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आमजन की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन के दौरान सांकेतिक चिता भी जलाई गई। प्रदर्शनकारियों ने झोटवाड़ा क्षेत्र में सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मंत्री के आवास के बाहर भी आमजन की समस्याओं को सांकेतिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि झोटवाड़ा की जनता को अब आश्वासन नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाओं का स्थायी समाधान चाहिए। उनका नारा रहा झोटवाड़ा को भाषण नहीं, रोड चाहिए, सीवरेज चाहिए और ड्रेनेज चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां