रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी : प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए स्थित मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी

शिनाख्त और परिजनों की तलाश की जा रही

रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी : प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए स्थित मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी
जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1-ए पर मंदिर के पास करीब 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप। सूचना पर राजस्थान पुलिस की रेलवे थाना टीम मौके पर पहुंची। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर शव को एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास।

जयपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1- पर मंदिर के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन जयपुर की ओर से बुधवारीशाम करीब 6:20 बजे सूचना दी गई कि प्लेटफॉर्म नंबर 1- पर मंदिर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

मृतक हिंदू पुरुष प्रतीत हो रहा है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच, रंग गेहुआं, सिर के बाल सफेद, हल्की सफेद दाढ़ी तथा सामने के दांत टूटे हुए हैं। मृतक ने सफेद रंग की सैंडो बनियान, क्रीम रंग की चौकड़ीदार शर्ट, नीले रंग की अंडरवियर तथा काले रंग की रेडीमेड पेंट पहन रखी थी। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र, दस्तावेज या कीमती सामान नहीं मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को निजी एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शिनाख्त और परिजनों की तलाश की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ