ओवरफ्लो टंकी टूटने की अफवाह से शहर में सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

28 सैकंड के इस वीडियो ने लोगों में सनसनी फैला दी

ओवरफ्लो टंकी टूटने की अफवाह से शहर में सनसनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वैशालीनगर, ईदगाह स्थित पानी की टंकी (उच्च जलाशय) दोपहर ओवरफ्लो हो गई। जिससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। सूचना मिलते ही जलदाय विभाग के इंजीनियर ने पंपिंग बंद कराई। इधर किसी युवक ने इस ओवरफ्लो टंकी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

अजमेर। वैशालीनगर, ईदगाह स्थित पानी की टंकी (उच्च जलाशय) दोपहर ओवरफ्लो हो गई। जिससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। सूचना मिलते ही जलदाय विभाग के इंजीनियर ने पंपिंग बंद कराई। इधर किसी युवक ने इस ओवरफ्लो टंकी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसमें टंकी फूटने की बात कही गई, जिससे शहर में सनसनी फैल गई। इससे जलदाय विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे टंकी का पानी ओवरफ्लो होकर तेज धार के साथ गिरने लगा। काफी देर तक पानी गिरता रहा। जब विभाग के एईएन विकास शेखू को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और वैशाली नगर स्थित विभाग के पंप हाउस पर जाकर पंप बंद कराए। जिससे टंकी में पानी भरता है। कुछ देर बाद ही टंकी से अपनी बहना बंद हो गया। अज्ञात युवक ने वायरल किया वीडियो इधर टंकी के ओवरफ्लो होने के कुछ देर बाद ही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

जिसमें एक युवक कह रहा है वैशालीनगर ईदगाह रोड स्थित पानी की टंकी फूट गई है। एक दो महीने पहले ही इससे जलापूर्ति शुरू हुई थी। इस वीडियो में युवक दिखाई नहीं दे रहा है। करीब 28 सैकंड के इस वीडियो ने लोगों में सनसनी फैला दी। लोगों में टंकी फूटने को लेकर चर्चा होने लगी। इधर विभाग के अधिकारियों को भी जब वीडियो की जानकारी हुई तो वो भी टेंशन में आ गए। संबंधित पर कठोर कार्रवाई करेंगे-एक्सईएन विभाग के एक्सईएन सुनील बाकलीवाल ने बताया कि टंकी ना फूटी है और ना इसमें लीकेज हुआ है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें गलत प्रचार किया जा रहा है। संबंधित पर कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर...
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब