दिनदहाड़े का सनसनीखेज अपहरण : 4 बदमाशों ने युवक को गाड़ी में पटककर किया अगवा, 20 लाख की फिरौती मांगी

बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया

दिनदहाड़े का सनसनीखेज अपहरण : 4 बदमाशों ने युवक को गाड़ी में पटककर किया अगवा, 20 लाख की फिरौती मांगी

धमकाने और डराने के बाद बदमाश उसे निवाई इलाके तक ले गए, जहां उन्होंने उसके एटीएम कार्ड से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका सोने का कड़ा भी लूट लिया।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने न केवल युवक के हाथ-पैर बांध दिए, बल्कि उसे गाड़ी में पटक कर बेरहमी से मारपीट भी की। बीकानेर निवासी जगदीश सिंह किसी काम से जयपुर आया हुआ था। जवाहर सर्किल इलाके से गुजरते समय 4 बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसे पीटा और 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। 

धमकाने और डराने के बाद बदमाश उसे निवाई इलाके तक ले गए, जहां उन्होंने उसके एटीएम कार्ड से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका सोने का कड़ा भी लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश लगातार उसे मारने की धमकी देते रहे। बाद में जब गाड़ी चाकसू के पास पहुंची, तो आरोपियों ने जगदीश सिंह को सड़क किनारे पटककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां रिजल्ट आने के 11 दिन पहले छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग : 12वीं में 93.80 फीसदी मार्क्स, फफक पड़ी नकिता की मां
छात्रा की मौत के 10 दिन बाद आए रिजल्ट को देखकर मां फफक फपककर रो पड़ीं। गवर्नमेंट सीनियर सैकण्डरी स्कूल...
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले
पंजाब में नशीली दवा आपूर्ति के तार जोधपुर से जुड़े : फार्मा कंपनी पर संयुक्त छापा, एक साल का रिकॉर्ड जब्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम