गुजरात हादसे में प्रदेश के सात लोगों की जान गई, राज्यपाल-सीएम ने जताया शोक

कटर से काटकर गाड़ी में फंसे यात्रियों को निकाला

गुजरात हादसे में प्रदेश के सात लोगों की जान गई, राज्यपाल-सीएम ने जताया शोक
गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के बस के आगे चल रहे ट्रक में घुसने से राजस्थान के सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल। मृतकों में से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों में नौ साल का बच्चा भी शामिल।

जयपुर। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के बस के आगे चल रहे ट्रक में घुसने से राजस्थान के सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों में नौ साल का बच्चा भी शामिल है। बालाजी ट्रेवल्स की यह बस बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी।  यह भीषण हादसा तड़के वडोदरा-हलोल रोड पर कोटंबी के पास हुआ। हादसे में मौत का शिकार हुए लोग डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिलों के रहने वाले थे। यहां पहुंची खबरों के अनुसार बस बांसवाड़ा, परतापुर, सागवाड़ा से सूरत जा रही थी और उसमें करीब 45 यात्री सवार थे।

बस तडके करीब चार बजे कोटंबी गांव के पास पहुंची ही थी कि वह आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में अधिकांश यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले के थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को वडोदरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद: सीएम
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बना कर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ लाभ दें।

मृतकों में से पांच की हुई पहचान
भीषण सड़क हादसे में मारे गए 6 लोग राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पिंकी भाटिया (36) निवासी पड़वा तहसील सागवाड़ा, महेंद्र कुमार पुत्र भोगीलाल पंड्या (68) निवासी मंदिर सड़क घम्बोला, विनोद पुत्र नरेश डामोर (30) निवासी पड़वा तहसील सागवाड़ा, बस चालक मुकेश पुत्र जीवाजी डिंडोर (34) निवासी राजवाड़ा तहसील गलियापुर और प्रीत पुत्री हितेश भाटिया (9) निवासी सागवाड़ा के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान हरजिंगभाई कटारा के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।  

Read More गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील 'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने युवाओं से पेपर लीक, महंगी...
अमेरिका-ईरान युद्ध 4 महीने बाद थमा : ट्रंप और पजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, परमाणु हथियारों पर सख्त रोक
सस्ते ट्यूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड
विधानसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी का मंथन आज: मेरठ-सहारनपुर के नेताओं संग करेंगे बैठक, बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा संभव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम भजनलाल का संदेश, कहा- योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं
बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित