आखातीज पर गूंजी शहनाइयां : जीवनराह के बने हमराही, विवाह स्थलों में एकल शादियों की धूम, कई समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हुए

भारतवर्षीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 

आखातीज पर गूंजी शहनाइयां : जीवनराह के बने हमराही, विवाह स्थलों में एकल शादियों की धूम, कई समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हुए

अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न। शहर के गार्डन रोशनी से जगमगाए और बारातों में उत्साह। कुछ गांवों में बाल विवाह की घटनाएं भी सामने आईं। श्रीआदि गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा 31वें अखिल भारतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, विधायक बालमुकन्दाचार्य मुख्य अतिथि रहे।

जयपुर। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर रविवार को बड़ी संख्या में विवाह योग्य जोड़े एक-दूजे के हो गए। शाम ढलने के साथ ही शहर के गार्डन रोशनी से सराबोर हो गए और सड़क पर बैंड की स्वर लहरियों पर नाचते-गाते और धूम मचाते देखे गए। हालांकि, गांवों में विवाह योग्य जोड़ों के अलावा चोरी-छिपे बच्चों को भी विवाह के बंधन में बांध दिया। शहर के कई जगह सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन हुए। श्रीआदि गौड़ ब्राह्राण समाज सामूहिक विवाह समिति की ओर से 31 वां अखिल भारतवर्षीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ।

सामूहिक बारात भिण्डों का रास्ता स्थित, राजाराम धर्मशाला से शुरू होकर इंदिरा बाजार न्यू कॉलोनी से होती हुई विवाह स्थल पर पहुंचीं। विवाह समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बालमुकन्दाचार्य रहे जबकि अध्यक्षता पं.देवकीनन्दन मिश्र ने की। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृतिका कामरा और विजय वर्मा के बीच आपसी सम्मान : ‘मटका किंग’ को मिल रही दर्शकों से सराहना, एक-दूसरे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ कृतिका कामरा और विजय वर्मा के बीच आपसी सम्मान : ‘मटका किंग’ को मिल रही दर्शकों से सराहना, एक-दूसरे की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा। विजय वर्मा और कृतिका कामरा ने एक-दूसरे की एक्टिंग...
पुष्कर घाटी बस हादसा : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया त्वरित संज्ञान, राहत एवं उपचार के दिए निर्देश
होर्मुज में भड़का तनाव: अमेरिकी सेना द्वारा जहाज को रोके जाने के बाद ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी, नाकाबंदी का उल्लंघन करने का प्रयास
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क दुर्घटना : 16 लोगों की मौत; कई घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
गर्मी ने दिखाए तेवर : राहत के लिए भालू खा रहा आइसक्रीम, तापमान 42°C के करीब
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैस मजबूत, 92.78 पर पहुंचा
आरएसी जवान गिरधारी की गोली लगने से हुई मौत : गोली छाती में घुसी और पीठ से निकली पार, तीन दिन पहले जवान का बदमाशों ने लूटा था मोबाइल