जयपुर में 13 वर्षीय छात्र स्कूल के बाद लापता, शिप्रा पथ थाना पुलिस तलाश में जुटी

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जयपुर में 13 वर्षीय छात्र स्कूल के बाद लापता, शिप्रा पथ थाना पुलिस तलाश में जुटी
जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में शनिवार को 13 साल का स्कूली छात्र यतिन चौधरी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। वह दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।

जयपुर। शिप्रा पथ थाना क्षेत्र से शनिवार को एक 13 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों की सूचना पर शिप्रा पथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। बच्चे की मां ने बताया कि यतिन पुत्र प्रतीक चौधरी, निवासी एसएफएस कॉलोनी, शनिवार 4 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7.30 बजे आकाशदीप स्कूल के लिए घर से निकला था। स्कूल की छुट्टी दोपहर करीब एक बजे हुई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। लापता छात्र के हुलिये के अनुसार उसने लाल रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की पैंट और सफेद रंग के जूते पहन रखे हैं। उसके पास नीले रंग का स्कूल बैग भी है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट और रंग गोरा है। लापता यतिन के परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि  इस बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो शिप्रा पथ थाना पुलिस को सूचित करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर दिल्ली में AI-रेडी गवर्नेंस की तैयारी, विभागों के डेटा को जोड़ने और सुरक्षित बनाने पर सरकार का जोर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में प्रशासनिक डेटा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से...
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगी रोक, जांच में सहयोग करने का निर्देश
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार : 55 पव्वे बरामद, दो स्थाई वारंटी भी पकड़े
शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका