जयपुर एयर कनेक्टिविटी को झटका, बैंकॉक फ्लाइट बंद
थाईलैंड और दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाले यात्रियों को परेशानी
जयपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बड़ा झटका। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बैंकॉक के बीच संचालित होने वाली एयरएशिया की फ्लाइट अब बंद कर दी गई। यह सेवा को अंतिम बार संचालित हुई और सोमवार से इसका संचालन पूरी तरह रोक दिया।
जयपुर। जयपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बड़ा झटका लगा है। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बैंकॉक के बीच संचालित होने वाली एयरएशिया की फ्लाइट अब बंद कर दी गई है। यह सेवा रविवार को अंतिम बार संचालित हुई और सोमवार से इसका संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। यह फ्लाइट बैंकॉक से रात 10:15 बजे जयपुर पहुंचती थी और यहां से रात 11:15 बजे बैंकॉक के लिए रवाना होती थी।
इस रूट पर यात्रियों की अच्छी मांग के बावजूद फिलहाल इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जिससे थाईलैंड और दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन के अनुसार यह सेवा अब अक्टूबर में फिर से शुरू की जाएगी। तब तक यात्रियों को दिल्ली या अन्य बड़े एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना होगा।

Comment List