श्रीजा गुप्ता बनीं मिस राजस्थान, रॉयल अंदाज में हुआ ग्रैंड फिनाले
टॉप फाइनलिस्ट्स ने मंच पर टैलेंट का किया प्रदर्शन
बिड़ला ऑडिटोरियम में शनिवार को मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले रॉयल अंदाज में संपन्न हुआ। जगमग रोशनी और शानदार परिधानों के बीच फाइनलिस्ट्स ने दमदार टैलेंट दिखाया। कड़े मुकाबले में श्रीजा गुप्ता ने खिताब जीता। वंशिका नूनिया फर्स्ट रनर-अप, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप और सुहानी जैन सहित अन्य को रनर-अप का स्थान मिला।
जयपुर। ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान काग्रैंड फिनाले शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में रॉयल अंदाज में संपन्न हुआ। चारों तरफ जगमगाती रोशनी, खूबसूरत परिधान और परफॉर्मेस के बीच राज्यभर से चुनी गईं टॉप फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपने टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले के बाद श्रीजा गुप्ता ने मिस राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं वंशिका नूनिया फस्ट रनर-अप, शगुन राठौड़ सेकंड रनर-अप, सुहानी जैन थर्ड रनर-अप, निहारिका माथुर फोर्थ रनर-अप, कुसुम सोनी फिफ्थ रनर-अप और लक्षिता गोदारा सिक्स्थ रनर-अप चुनी गईं।
Tags: finale
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Jul 2026 12:47:27
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मानसून सत्र...

Comment List