श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल : सभी कृष्ण मंदिरों में तैयारियां जोरों पर, गोविन्द देव जी मंदिर में मनोरम सजावट

मुरलीपुरा का श्याम मंदिर सांवरिया सेठ की तर्ज पर सजेगा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल : सभी कृष्ण मंदिरों में तैयारियां जोरों पर, गोविन्द देव जी मंदिर में मनोरम सजावट
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी 4 सितंबर को विभिन्न मांगलिक योगों में मनाया जाएगा। गोविंद देव जी मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों को भव्य रूप से सजाया। मुरलीपुरा के श्री श्याम मंदिर में नोटों से सांवरिया सेठ की तर्ज पर श्रृंगार, दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग और भजन संध्या।

जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस जन्माष्टमी के रूप में चार सितंबर को विभिन्न मांगलिक योग में मनाया जाएगा। शहर के अराध्य गोविंद देवजी मंदिर सहित चारदीवारी के मुख्य मंदिरों के अलावा बाहर के मंदिरों में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गोविन्द देवजी मंदिर को जन्माष्टमी को लेकर बहुत भव्य तरीके से सजाया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं,उनको कपड़ों से सजाया है। पूरा मंदिर परिसर में ‘बधाई हो...’ के छोटे-छोटे बैनरों से पाट दिया है। दादी का फाटक मुरलीपुरा के विकास नगर विस्तार स्थित श्री श्याम मंदिर में चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्याम प्रभु का सांवरिया सेठ की तर्ज पर लाखों रूपए के नोटों से मनमोहक श्रृंगार होगा। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गायत्री परिवार के मनु महाराज सान्निध्य में दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग, फू ल बंगला, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

साई बाबा मंदिर-राजापार्क :

श्री श्याम सेवक परिवार समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 4 सितंबर को श्री श्याम भजनामृत रस गंगा एवं विशाल नन्दोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम रात 7:30 से 12 बजे तक श्री साईं बाबा मंदिर, सिंधी कॉलोनी, गोविंद मार्ग, आदर्श नगर में होगा। जन्माष्टमी की रात भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर