201 महिलाओं की भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ निकली शोभा यात्रा

बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु श्रीमद्भागवत पोथी लेकर शामिल हुए

201 महिलाओं की भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ निकली शोभा यात्रा

श्री गिर्राज संघ परिवार के 27वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित 108 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। 201 महिलाओं ने कलश धारण किए। आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने कथा का उद्घाटन किया। यह आयोजन 15 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगा।

जयपुर। श्री गिर्राज संघ परिवार विश्वकर्मा, जयपुर के 27वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित 108 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ आज भव्य शोभा यात्रा के साथ हो गया। दोपहर 12.30 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-7 स्थित शिव मंदिर से निकली इस शोभा यात्रा में 201 महिलाओं ने सिर पर मांगलिक कलश धारण किए, जबकि बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु श्रीमद्भागवत पोथी लेकर शामिल हुए।
बैंड-बाजों के साथ निकली शोभा यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल, अग्रसेन हॉस्पिटल के पीछे स्थित मैदान पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा व्यासपीठ से परम श्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण जी गोस्वामी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य व मंगलाचरण की भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल व महामंत्री गिरीश अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

Read More ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं