शुभम रेवाड़ का अनशन जारी, अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाया हठधर्मिता का आरोप

गहलोत ने सवाल किया कि सरकार को क्या डर है?

शुभम रेवाड़ का अनशन जारी, अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाया हठधर्मिता का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव की मांग पर अनशनरत छात्र नेता शुभम रेवाड़ की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने न तो अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया और न ही मांगों पर विचार किया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ एसएमएस अस्पताल में 15 दिनों से अनशन पर हैं और अब उन्होंने पानी पीना भी छोड़ दिया है।

गहलोत ने कहा है कि भाजपा सरकार ने तो अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया और ही मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। प्रदेश के असंख्य छात्र-छात्राएं चुनाव की मांग कर रहे हैं, पर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। गहलोत ने सवाल किया कि सरकार को क्या डर है? पड़ोसी मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में चुनाव होंगे। राजस्थान सरकार को वहां से सीख लेकर तुरंत चुनाव की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से अविलंब अस्पताल जाकर शुभम से मिलने और अनशन समाप्त कराने की पहल करने की अपील की।

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा