राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पुलिस ने अन्यायपूर्ण लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आमरण अनशन शनिवार को भी जारी रहा। शुभम रेवाड़ ने कहा कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अन्यायपूर्ण लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं और आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। शुभम रेवाड़ ने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा छात्रों की मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल पर विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

Comment List