सिद्धार्थ महाजन ने गोपालपुरा बाईपास पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण, कहा- निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का रखें खयाल

सड़क पर भी निर्बाध यातायात उपलब्ध करवाया जाए

सिद्धार्थ महाजन ने गोपालपुरा बाईपास पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण, कहा- निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का रखें खयाल

अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल एलिवेटेड रोड ही नहीं, बल्कि उसके नीचे की सड़क पर भी निर्बाध यातायात उपलब्ध करवाया जाए। 

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने मंगलवार को गोपालपुरा बाईपास पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड एवं ओटीएस चौराहे पर पुलिया चौडाईकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में देरी होने से आमजन को परेशानी होने के साथ ही उसकी लागत भी बढ़ जाती है। जेडीए आयुक्त महाजन ने कहा कि शहर में यातायात जाम से आमजन को राहत प्रदान करने के लिए एलिवेटेड रोड के नीचे सिग्नल फ्री ट्रैफिक पर विशेष फोकस किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदक के प्रतिनिधियों से पाइलिंग एवं अन्य कार्यों की प्रगति की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल एलिवेटेड रोड ही नहीं, बल्कि उसके नीचे की सड़क पर भी निर्बाध यातायात उपलब्ध करवाया जाए। 

उन्होंने एलिवेटेड रोड के नीचे चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल्स को जीरो करते हुए उनके स्थान पर रोटरी अथवा सब वे निर्माण की फिजीबिलिटी देखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जेडीसी ने ओटीएस चौराहे के पास स्थित केएम मुंशी 160 फीट चौडे मार्ग पर स्थित पुलिया के चौड़ीकरण 160 फीट कार्य का भी दौरा किया। उन्होंने अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारियों को ओटीएस चौराहे पर यू लूप ट्रैफिक से इस चौराहे को भी ट्रैफिक लाइट मुक्त करने के लिए संभावनांए तलाशने हेतु निर्देश दिए।

जेडीए आयुक्त महाजन ने बताया कि यू लूप मॉडल में मुख्य चौराहे पर किसी ट्रैफिक लाइट की आवश्यकता नहीं होती है। जो भी वाहन दाएं मुड़ना चाहते हैं या सड़क पार करना चाहते हैं वे सीधे चौराहे को पार करेंगे और कुछ दूरी पर बने एक विशेष यू लूप से यू टर्न लेकर वापस आएंगे और फिर बाएं मुड़कर जाएंगे। इस डिजाइन से ट्रैफिक कहीं भी रुकता नहीं है, जिससे अत्यधिक ट्रेफिक वाले समय में भी जाम लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है। 

 

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब