सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता

आरोपी गिरफ्तार 

सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मुरलीपुरा क्षेत्र के बेनाड़ रोड स्थित एक किराये के मकान से दस्तयाब कर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को मुरलीपुरा क्षेत्र के बेनाड़ रोड स्थित एक किराये के मकान से दस्तयाब कर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। मामले में आरोपी पप्पू जाटव (39) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 18 नवंबर 2026 की रात 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिंधी कैंप बस स्टैंड से ढाई साल की बच्ची गायब हो गई है। सूचना मिलते ही सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि मनोज निवासी उत्तर प्रदेश, अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ रूपनगढ़, अजमेर से अपने गांव जाने के लिए सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई। कुछ ही देर में दोनों के बीच जान-पहचान हो गई और कुछ ही देर में दोनों के बीच जान-पहचान हो गई और उन्होंने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद मनोज कुमार अपनी बच्ची को उस अनजान व्यक्ति के सुपुर्द कर सामान लेने चला गया। जब वह वापस लौटा तो बच्ची और वह व्यक्ति दोनों गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही...
‘खम्मा घणी जयपुर फिल्म महोत्सव’ के अंतिम दिन विद्यार्थियों की फिल्मों के साथ प्रोफेशनल लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग, कहानी वाचन की कला से रूबरू हुए विद्यार्थी
एपेक शिखर सम्मेलन: ट्रंप ने एशिया को अमेरिकी ऊर्जा निर्यात का रखा प्रस्ताव, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
कोटा में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार की स्टेपनी से 16.431 किलो अफीम जब्त
दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े
सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क