भरतपुर में छह और धौलपुर में चार इंच बारिश : बिगड़े हालात, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में भी मूसलाधार

आज से तीन दिन भारी बारिश के आसार

भरतपुर में छह और धौलपुर में चार इंच बारिश : बिगड़े हालात, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में भी मूसलाधार
राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से भरतपुर, धौलपुर, अलवर, करौली और सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश। भरतपुर के कुम्हेर में करीब छह इंच और धौलपुर के बसेड़ी में चार इंच से अधिक वर्षा दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता से गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। ज्यादा असर धौलपुर, भरतपुर सहित आस-पास के इलाकों में देखने को मिला। बीते 24 घंटों में भरतपुर के कुम्हेर में सबसे ज्यादा करीब छह इंच बारिश हुई। वहीं धौलपुर के बसेड़ी में चार इंच से ज्यादा और बाड़ी में दो इंच से ज्यादा बरसात हुई। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और सड़कें जलमग्न हो गर्इं। इसके साथ ही अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, सवाईमाधोपुर सहित कुछ जिलों में भी तेज बारिश होने से जगह जगह पानी भरने की सूचना है। अलवर में बरसाती झरनों के साथ सिलीसेढ़ लेक को भरने वाली बरसाती नदी भी उफान है। सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी में भी सुबह तेज बारिश हुई। इधर राजधानी जयपुर में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

15 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 7 से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं 7 से 9 अगस्त के दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 7 से 10 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है। 15 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने संभावना जताई गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान
मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘पेरुंथलैवर कामराजर मुफ्त नाश्ता योजना’ का विस्तार शुरू...
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश