भीलवाड़ा में छह इंच बारिश : जैसलमेर में बहे झरने, आज से कमजोर पड़ेगा मानसून

जयपुर में दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी हुई

भीलवाड़ा में छह इंच बारिश : जैसलमेर में बहे झरने, आज से कमजोर पड़ेगा मानसून
प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच भारी बारिश का दौर अब कम हो गया है। इसके चलते गुरुवार को कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच भारी बारिश का दौर अब कम हो गया है। इसके चलते गुरुवार को कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में करीब छह इंच दर्ज की गई। इससे यहां निचले इलाकों में पानी भर गया है। जैसलमेर के शहरी इलाकों में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई। इसके चलते यहां पहाडों से झरने भी बहने लगे वहीं कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई। भारी बारिश के कारण धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। एक दिन में ही नदी में करीब 30 फीट पानी बढ़ गया। राजधानी जयपुर में गुरुवार को सुबह से बादलों की आवाजाही लगी रही और ऐसे में उमस भरी गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। जयपुर में बादल तो छाए लेकिन बिन बरसे ही निकल गए। हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जरूर हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। इस बीच राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी :

चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद त्रिवेणी नदी गुरुवार रात तक 3.50 मीटर पर बह रही थी। बीते 24 घंटों में बांध में 19 सेमी पानी की आवक हुई। इसके बाद बीसलपुर का जलस्तर 313.88 आरएल मीटर पहुंच गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है।

कम होगी बारिश की गतिविधि :

Read More जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 

Read More विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर