मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार : आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित होगा छठा संस्करण, निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे व्यक्तियों को पुरस्कार
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ निरंतर साझेदारी
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण 23 मार्च, सोमवार को जयपुर स्थित आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित। प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
जयपुर। 'मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार' का छठा संस्करण 23 मार्च, सोमवार को जयपुर स्थित आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित किया जा रहा है। प्रभा खेतान फाउंडेशन (पीकेएफ) एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अयोजन को लेकर प्रभा खेतान फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी, संदीप भूतोड़िया ने कहा, “सच्चा संरक्षण केवल नीतियों में नहीं, बल्कि उन व्यक्तियों के निरंतर प्रयासों में निहित है, जो निस्वार्थ भाव से हमारे प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे हैं।
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कारों के माध्यम से हम ऐसे अनसंग हीरोज को सम्मानित करना चाहते हैं, जिनकी प्रतिबद्धता और साहस मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ हमारी निरंतर साझेदारी, पूरे देश में ऐसे प्रभावशाली कार्यों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है।

Comment List