रक्षाबंधन पर एसके फाइनेंस का तोहफा, 10 हजार से अधिक चैनल पार्टनर्स को मिलेगा ₹50 करोड़ का साइबर इंश्योरेंस कवर

पार्टनर्स को मिला 50 हजार का नि:शुल्क बीमा

रक्षाबंधन पर एसके फाइनेंस का तोहफा, 10 हजार से अधिक चैनल पार्टनर्स को मिलेगा ₹50 करोड़ का साइबर इंश्योरेंस कवर
रक्षाबंधन के अवसर पर Non-Banking Finance Company (NBFC) एस. के. फाइनेंस ने अपने 10 हजार से अधिक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट्स (DSAs) और चैनल पार्टनर्स को साइबर इंश्योरेंस का तोहफा दिया है। इसके तहत प्रत्येक पार्टनर को ₹50 हजार तक का नि:शुल्क बीमा और कुल ₹50 करोड़ तक का डिजिटल फ्रॉड कवर उपलब्ध कराया गया है।

जयपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) एस. के. फाइनेंस ने देशभर में जुड़े 10 हजार से अधिक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट्स (DSAs) और चैनल पार्टनर्स के लिए साइबर सुरक्षा की विशेष पहल की है। कंपनी ने प्रत्येक पार्टनर को डिजिटल फ्रॉड से होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए ₹50 हजार तक का नि:शुल्क साइबर इंश्योरेंस कवर प्रदान किया है। इस पहल के तहत कुल ₹50 करोड़ तक का साइबर इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया गया है।

एक वर्ष की अवधि वाली इस पॉलिसी में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों से होने वाले फ्रॉड और अनधिकृत लेन-देन से जुड़े आर्थिक नुकसान को कवर किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साइबर सेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस रविंद्र सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के महत्व पर जोर दिया गया। आज डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन लेन-देन दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता की आवश्यकता भी बढ़ी है। इसी दिशा में एस. के. फाइनेंस की ओर से अपने DSA और चैनल पार्टनर्स को साइबर इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया गया है।

एस. के. फाइनेंस लिमिटेड के व्होल टाइम डायरेक्टर यश सेतिया ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा और भरोसे के रिश्ते का त्योहार है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपने चैनल पार्टनर्स को साइबर सुरक्षा का यह विशेष उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर जोखिमों से सुरक्षा भी जरूरी हो गई है। कंपनी इस पहल के माध्यम से अपने पार्टनर्स को अधिक सुरक्षित और निश्चिंत डिजिटल अनुभव देने का प्रयास कर रही है।

सेतिया ने कहा कि त्योहारों के मौसम में डिजिटल लेन-देन बढ़ जाता है, ऐसे में साइबर सुरक्षा का महत्व और बढ़ जाता है। लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कंपनी अपनी जिम्मेदारी मानती है। कंपनी के अनुसार, यह पहल उसके पार्टनर्स के साथ मजबूत और भरोसेमंद साझेदारी को और गहरा करेगी। सुरक्षित डिजिटल इकोसिस्टम के लिए जागरूकता के साथ आर्थिक सुरक्षा भी आवश्यक है।

Read More दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े
वाणिज्यिक कर विभाग ने ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 10 दिनों में 16...
BJP का केजरीवाल पर बड़ा हमला: आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबोया, प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज का दावा
सहकारिता कार्यालयों में अब दिन में दो बार लगेगी हाजिरी, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू
जेपीएनआईसी को लेकर सपा फैला रही भ्रम, इसे नहीं बेचा गया: भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितने गिरे भाव
नेपाल बाढ़: विदेश मंत्रालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक