जयपुर में खुलेगा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, युवाओं को विदेशी रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
सेंटर की स्थापना की मांग की थी
राजधानी में जल्द ही National Skill Development Corporation द्वारा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित। केंद्र Mahatma Gandhi Institute for Social Sciences, जयपुर में। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण देकर विदेशी रोजगार के लिए तैयार।
जयपुर। राजधानी जयपुर में जल्द ही स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) को यह सेंटर महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट फॉर सोशल साइंसेज, जयपुर में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
हाल ही में कौशल विकास कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जयपुर में इस सेंटर की स्थापना की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यह सेंटर राजस्थान के युवाओं को विशेष रूप से विदेशी रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे वैश्विक रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकें। सेंटर में युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रस्तावित परिसर को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही NSDC की टीम जयपुर का दौरा करेगी। यह पहल राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने और कौशल विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Comment List