पटाखों के धुएं ने बिगाड़ी सेहत, अस्थमा और सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ी 

शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज

पटाखों के धुएं ने बिगाड़ी सेहत, अस्थमा और सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ी 
दिवाली पर जयपुर में हुई आतिशबाजी का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पटाखों के धुएं और प्रदूषक कणों के कारण अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

जयपुर। दिवाली पर जयपुर में हुई आतिशबाजी का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पटाखों के धुएं और प्रदूषक कणों के कारण अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। दिवाली के मौके पर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्ट 250 तक पहुंच गया था। ऐसे में दिवाली के बाद अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में सांस फूलने, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और घरघराहट की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। अकेले एसएमएस अस्पताल की अस्थमा और एलर्जी विभाग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें पहले से अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी से पीड़ित मरीजों के साथ कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें सामान्य दिनों में सांस से जुड़ी परेशानी नहीं रहती।

पटाखों के धुंए से सांस नलियों में बढ़ जाती है सूजन :

अस्थमा भवन की निदेशक और सीनियर पल्मनोलॉजिस्ट डॉ. निष्ठा सिंह के अनुसार पटाखों का धुआं खत्म होने के बाद भी वातावरण में मौजूद सूक्ष्म कण कुछ समय तक सांस के जरिए शरीर में पहुंचते रहते हैं। इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। पटाखों के धुएं में मौजूद बारीक प्रदूषक कण और अन्य रासायनिक तत्व सांस की नलियों में जलन और सूजन बढ़ा सकते हैं। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों पर अधिक होता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से कई मरीजों में बीमारी के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं।

ऑक्सीजन लेवल कम हो, तो तुरंत लें इलाज :

Read More दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प

डॉ. सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद अस्थमा मरीजों को अपनी दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से लेते रहना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद नहीं करनी चाहिए। यदि सांस लेने में ज्यादा तकलीफ, लगातार सीने में जकड़न, बोलने में परेशानी या ऑक्सीजन स्तर कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। प्रदूषण अधिक होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें या मास्क इस्तेमाल करें।

Read More जयपुर में बदमाशों का खूनी तांडव, डोटासरा बोले- अपराधियों का अड्डा बना राजस्थान

ऐसे करें बचाव :

Read More राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उपमुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात 

    प्रदूषण अधिक होने पर खुले में व्यायाम और मॉर्निंग वॉक से बचें।
    घर की खिड़कियां-दरवाजे ऐसे समय बंद रखें, जब बाहर धुआं और प्रदूषण ज्यादा हो।
    चिकित्सक की बताई गई दवाएं नियमित लें।
    इनहेलर को हमेशा अपने पास रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की