एसएमएस अस्पताल ने रचा इतिहास, रोबोटिक तकनीक से भोजन नली के कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन

जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

एसएमएस अस्पताल ने रचा इतिहास, रोबोटिक तकनीक से भोजन नली के कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन
जयपुर के एसएमएस अस्पताल ने पहली बार रोबोटिक असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी से भोजन नली के कैंसर मरीज का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान बनाया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में टीम ने कैंसरग्रस्त हिस्सा हटाकर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीज का निशुल्क उपचार किया।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार रोबोटिक असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी के जरिए भोजन नली (इसोफेगस) के कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह एसएमएस ही नहीं, बल्कि राजस्थान में भी इस प्रकार की पहली सफल रोबोटिक थोरैसिक इसोफेजेक्टॉमी मानी जा रही है। सर्जरी विभाग की यूनिट-5 के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीज की भोजन नली में करीब 7 सेंटीमीटर लंबे कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाकर रोबोटिक तकनीक की मदद से छाती के भीतर भोजन नली और पेट से तैयार स्टमक ट्यूब को अत्यंत सटीकता से जोड़ दिया।

यह पूरा उपचार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीज को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि रोबोट की 360 डिग्री गतिशीलता, उच्च परिशुद्धता और सूक्ष्म नियंत्रण के कारण जटिल थोरैसिक सर्जरी अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संभव हो सकी। ऑपरेशन में डॉ. रामबाबू, डॉ. बी.आर. बाराला, डॉ. रेनुका, डॉ. राहुल, डॉ. स्नेहिल, डॉ. अर्पित, डॉ. ऋषभ, डॉ. राजीव और डॉ. आरुषि सहित पूरी सर्जिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया विशेषज्ञों और ऑपरेशन थिएटर के नर्सिंग स्टाफ के समन्वित प्रयासों से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम