विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए दिए गए किट

जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर

विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षित रेस्क्यू के लिए दिए गए किट
विश्व सर्प दिवस पर होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट और वन विभाग ने सर्प रेस्क्यू व सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित। वनकर्मियों को विषैले-गैर विषैले सर्पों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू तकनीक और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।

जयपुर। विश्व सर्प दिवस के अवसर पर होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट एवं उप वन संरक्षक (DCF) जयपुर, राजस्थान वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सर्प रेस्क्यू एवं सर्पदंश प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

Read More दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा

Read More सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था

कार्यशाला में जयपुर वन मंडल की विभिन्न वन रेंजों से आए वनकर्मियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजस्थान में पाए जाने वाले विभिन्न विषैले एवं गैर-विषैले सर्पों की पहचान, उनके व्यवहार, सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों तथा सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं प्रभावी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सर्पों के संरक्षण, मानव-सर्प संघर्ष को कम करने तथा वन्यजीवों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

प्रशिक्षण का संचालन डॉ. जॉय गार्डनर, होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट, द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित सर्प रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया, जिससे वनकर्मी वास्तविक परिस्थितियों में अधिक दक्षता के साथ कार्य कर सकें।

Read More राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. जॉय गार्डनर एवं  वी. केतन कुमार, उप वन संरक्षक (DCF), जयपुर ने सभी प्रतिभागियों को स्नेक रेस्क्यू किट प्रदान की। इन किटों के माध्यम से वनकर्मी भविष्य में सर्प रेस्क्यू कार्यों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं मानवीय तरीके से संपन्न कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व सर्प दिवस का उद्देश्य सर्पों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सर्पदंश से होने वाली जनहानि को वैज्ञानिक जानकारी एवं समय पर उपचार के माध्यम से कम करना है। इस प्रकार के प्रशिक्षण वन विभाग की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट ने आमजन से अपील की कि यदि किसी घर, खेत या अन्य स्थान पर साँप दिखाई दे तो उसे मारने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू के लिए होप एंड बियॉन्ड स्नेक रेस्क्यू हेल्पलाइन – 8239939929 पर संपर्क करें। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम द्वारा साँप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक