सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित

जून 2026 की देय जुलाई 2026 की पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लाभार्थियों को जुलाई 2026 से न्यूनतम 1,350 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही। सरकार ने बजट घोषणा और न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम के तहत पेंशन राशि बढ़ाई। जून 2026 की देय जुलाई की पेंशन के भुगतान की प्रक्रिया जारी।

जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत रूप से वेज एंड मीन्स आधारित किया जा रहा है। मई 2026 की देय जून 2026 की पेंशन राशि का भुगतान जुलाई माह में किया जा चुका है, जबकि जून 2026 की देय जुलाई 2026 की पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 तथा न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 की अनुपालना में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी श्रेणियों के पात्र पेंशन लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ा दी है। जुलाई 2026 से सभी पात्र लाभार्थियों को न्यूनतम 1,350 रुपए प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।

सरकार की ओर से पेंशन राशि में आगामी वृद्धि का भी प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 से न्यूनतम पेंशन दर को बढ़ाकर 1,450 रुपए प्रतिमाह किए जाने का प्रस्ताव है। इससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता मिलेगी और न्यूनतम आय गारंटी के उद्देश्य को मजबूती मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती
अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शनिवार को 25 अवैध विला ध्वस्त किए। अछेरपुरा, शिरायावास...
पंचायत चुनाव: भाजपा ने 7 संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रत्येक संभाग में 3 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खातीपुरा मोड़-सिरसी रोड पर अजमेर रोड बाइपास तक लगता है जाम, हादसों का बढ़ रहा खतरा
राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद