एसओजी की दबिश, डमी परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाने वाले फरार आरोपी ट्रेन में सफर करते गिरफ्तार 

अब तक 69 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं

एसओजी की दबिश, डमी परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाने वाले फरार आरोपी ट्रेन में सफर करते गिरफ्तार 
पेपर लीक गिरोह के 4 अन्य अभियुक्तों को 24 दिसम्बर 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय के हल प्रश्न-पत्र के साथ गिरफ्तार किया था।

जयपुर। एसओजी ने डमी परीक्षार्थी के माध्यम से परीक्षा से पूर्व लीक पेपर की परीक्षा दिलवाने वाले फरार आरोपी सुरेश कुमार बिश्नोई निवासी सुरता ढाणी सांचौर जालोर को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की 24 दिसम्बर 2022 को विज्ञान विषय और 29 जनवरी 2023 को सामान्य ज्ञान व शैक्षणिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की थी। 23 दिसम्बर को देर रात उदयपुर में बेकरिया पुलिस थाना के बाहर नाकाबंदी में एक बस में से स्थानीय पुलिस ने 37 अभ्यर्थियों, 4 डमी परीक्षार्थियों सहित पेपर लीक गिरोह के 4 अन्य अभियुक्तों को 24 दिसम्बर 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय के हल प्रश्न-पत्र के साथ गिरफ्तार किया था।

24 दिसम्बर को अभ्यर्थी सुरेश बिश्नोई का सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा का परीक्षा केन्द्र राजकीय गर्ल्स सीनियर सैकण्ड्री स्कूल आयड महासत्या आयड, उदयपुर था। परीक्षा तिथि 24 दिसम्बर 2022 को अभ्यर्थी सुरेश बिश्नोई ने अपने स्थान पर परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी गणपत लाल बिश्नोई निवासी सेडिया सांचौर जालोर को परीक्षा देने भेजा था। सुरेश का डमी अभ्यर्थी गणपत लाल से सात लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। सुरेश 24 दिसम्बर से ही फरार चल रहा था। एसओजी की हेल्प लाइन पर शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सुरेश आबू रोड रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में सफर कर रहा है। इस पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक 69 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

 

Tags: SOG

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा