हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी

किसी इंसान को मारना या पीटना हिन्दू धर्म और अहिंसा के खिलाफ

हिन्दू धर्म पर राजनीति कर रहे कुछ लोग : भारत की पहचान सेक्युलर देश की, अय्यर ने कहा- संविधान सभी धर्मों को देता है बराबरी

कनोडिया कॉलेज के व्याख्यान में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत की पहचान धर्मनिरपेक्षता और विविधता है। उन्होंने ‘छद्म हिन्दुत्व’ की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक विचारधारा बताया। अय्यर ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को सांप्रदायिक बना रही है, प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा और कहा कि राजनीति को धर्म से ऊपर रखना चाहिए।

 जयपुर। कांग्रेसी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत की पहचान सेक्युलर देश की है और भारत का संविधान सभी धर्मों को बराबरी देता है, इसलिए राजनीति को धर्म से ऊपर रखना चाहिए। कुछ लोग हिन्दू धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जिसे छद्म हिन्दुत्व कहा जाता है। अय्यर शनिवार को यहां कनोडिया कॉलेज में आयोजित एक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। इस व्याख्यान का विषय भारत का भविष्य: छद्म हिन्दुत्व या धर्मनिरपेक्ष भारत था। उन्होंने विविधता वाला वैसा हिन्दुस्तान बनाने की बात की जिसमें किन्हीं कौमों से घृणा करने वाला दिखावटी हिल्दुइज्म हो।

उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और बहुलतावादी संस्कृति है, जहां अलग-अलग धर्म, भाषा और संस्कृति साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि विविधता भारत की पहचान रही है और अगर मुसलमानों को दुश्मन और गद्दार मानकर इस देश को एक रूपता वाला हिन्दू राष्टÑ बनाने की कोशिश की गई तो वह बिखर जाएगा। धर्म को राष्टÑ से जोड़ने की गलत सोच पश्चिम की है।

विवादित बयानों को लेकर चर्चित अय्यर ने छात्रों से कहा कि वे संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व ड़र और असुरक्षा की भावना की सोच है। उनका साफ शब्दों में कहना था कि हिन्दू धर्म आध्यात्मिक परंपरा है, जबकि हिन्दुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है। उन्होने कहा कि हिन्दुत्व 1923 में आया, जबकि हिन्दू धर्म हजारों सालों से है और बिना हिन्दुत्व के भी चलता रहा। विदेश सेवा से राजनीति में आए अय्यर ने कहा कि किसी इंसान को मारना या पीटना हिन्दू धर्म और अहिंसा के खिलाफ है। उन्होंने इसे हिन्दुत्व से जोड़कर आलोचना भी की।

मोदी की खिल्ली उड़ाई

Read More बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

इस व्याख्यान में हिन्दुस्तान के हजार साल के जटिल इतिहास को बच्चों की कहानियों जैसा सरल बना कर रखते हुए अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छद्म हिन्दुत्व का नायक बताकर खूब खिल्ली उड़ाई और आरोप लगाया कि बीजेपी समाज को सांप्रदायिक बना रही है। सांप्रदायिकता को उत्तर भारत का रोग बताते हुए उन्होंने दक्षिण भारत की श्रेष्ठता सिद्ध करने की भी कोशिश की। अय्यर ने मोदी सरकार को कायर कहते हुए ललकारा कि उसमें अपने दुश्मन पाकिस्तान से बातचीत करने की भी हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते है कि मैंने उन्हें नीच जात का कहा, वो झूंठ बोलते हैं, मैंने उन्हें नीच किस्म का, नीच चरित्र का कहा, मैंने उनको कभी नीच जात का नहीं कहा और वो व्यक्ति जो जानता नहीं कि सिंकन्दर कभी हिन्दुस्तान आए थे, ऐसा व्यक्ति जवाहर लाल नेहरू की जगह कैसे बैठ सकता है।

Read More चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों की आय में सुधार की उम्मीद

Tags: religion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण