कभी बारिश-कभी सर्दी-गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज : पैर पसार रही बीमारियां, एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ी

लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू

कभी बारिश-कभी सर्दी-गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज : पैर पसार रही बीमारियां, एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ी

बदलते मौसम ने सेहत पर असर डाल दिया है। कभी बारिश, कभी ठंड और अचानक बढ़ती गर्मी से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि हर घर में कोई न कोई बीमार है। एसएमएस, जेके लोन सहित अस्पतालों की ओपीडी में 30% से ज्यादा मरीज बढ़े हैं।

जयपुर। कभी बारिश, कभी ठंड तो कभी अचानक पड़ रही तेज गर्मी के कारण बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके कारण आमजन की सेहत का मिजाज भी बदल रहा है। मौसम में बदलाव ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। हर घर में कोई न कोई सदस्य मौसमी बीमारियों से जूझता नजर आ रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार एसएमएस, जेके लोन, कांवटिया, जयपुरिया समेत राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों की मेडिसिन ओपीडी में 30 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसमें अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों के लक्षणों के साथ पहुंच रहे है। इनमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

बचाव के लिए अपनाएं

  • फ्रिज का ठंडा पानी ना पिएं, हल्का गुनगुना पानी पीएं
  • दिन में 3-4 बार हाथ धोएं
  • भीड़भाड़ में मास्क पहनें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें
  • पर्याप्त नींद लें
  • ठंडी चीजों से परहेज करें
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फल का सेवन करें
  • किसी भी लक्षण पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
Tags: diseases

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर...
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब