स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक

कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलाया गया

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा

जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का समापन हो गया है। गत 30 जनवरी को प्रारंभ हुए अभियान में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।

जयपुर। जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का समापन हो गया है। गत 30 जनवरी को प्रारंभ हुए अभियान में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलाया गया।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि 'स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों द्वारा आमजन को इस रोग के बारे में जानकारी दी गई।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता और उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) द्वितीय डॉ. सुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि विद्यालयों में कुष्ठ जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही जिला, ब्लॉक एवं अभियान के अंतर्गत स्लोगन लेखन, माइकिंग, पम्फलेट्स वितरण, प्रचार वाहन, फ्लैक्स बैनर प्रदर्शन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग