स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट, 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट कर किया सम्मान

विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट, 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट कर किया सम्मान
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट। राज्यपाल का पुष्पगुच्छ और 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट कर अभिनंदन।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने राज्यपाल बागड़े का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान, दोनों के मध्य राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा एवं प्रभावी कार्यप्रणाली से जुड़े समसामयिक विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। देवनानी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निरंतर संवाद, सकारात्मक समन्वय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन तथा लोककल्याण की आधारशिला है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक