विशेष बच्चों ने मंच पर रचा जादू : कैंटरविल द हॉन्टेड एंड हिलेरियस ने जीता दर्शकों का दिल, क्षमा और दयालुता का दिया संदेश

थिएटर-ऐज-थेरेपी के जरिए बच्चों ने दिखाया आत्मविश्वास

विशेष बच्चों ने मंच पर रचा जादू : कैंटरविल द हॉन्टेड एंड हिलेरियस ने जीता दर्शकों का दिल, क्षमा और दयालुता का दिया संदेश

दिशा फाउंडेशन की ओर से रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष नाट्य प्रस्तुति कैंटरविल द हॉन्टेड एंड हिलेरियस ने दर्शकों को भावनाओं से सराबोर कर दिया। विशेष बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।

जयपुर। दिशा फाउंडेशन की ओर से रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष नाट्य प्रस्तुति कैंटरविल द हॉन्टेड एंड हिलेरियस ने दर्शकों को भावनाओं से सराबोर कर दिया। विशेष बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत इस नाटक में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति आर. सी. गुप्ता, विशेष अतिथि पराग जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के ट्रस्टी बसंत खेतान, माला खेतान और निदेशिका डॉ. भारती खूंटेटा ने अतिथियों का स्वागत किया।

छह महीने का प्रशिक्षण, मंच पर शानदार प्रस्तुति: लगभग छह महीनों के प्रशिक्षण और अभ्यास के बाद बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की उपस्थिति में बच्चों ने साबित कर दिया कि सही अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी क्षमता से चमक सकता है। इस नाटक में एक भूत और एक दयालु लड़की की कहानी के माध्यम से करुणा, क्षमा और दयालुता का संदेश दिया गया। हास्य, रहस्य और संवेदनाओं के मेल ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। नाटक का निर्देशन शिराज अहमद भाटी ने थिएटर-ऐज-थेरेपी की अवधारणा के तहत किया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयगढ़ किले के पास विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस जयगढ़ किले के पास विदेशी महिला से छेड़छाड़, मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस
आमेर थाना इलाके में जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती का मामला...
ईरान के बहरेस्तान में बरपा अमेरिका-इज़रायल का कहर : 13 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान ज़ारी
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दोहराया राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
एक ही चिता पर भाई-बहन का अंतिम संस्कार : बाइक ट्रॉली में घुसी, पिता की हालत गंभीर 
आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष
रमेश चेन्निथला का केंद्र पर तीखा हमला : पिनाराई के लिए प्रचार कर रही सरकार, केरल में मिलेगी करारी शिकस्त
इंडियन प्रीमियर लीग-2026 : केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी