लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने असाधारण योगदान के लिए प्रदान की उपाधियां

महिला सरोकारों के लिए किए कार्यों को मिशाल बताया

लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने असाधारण योगदान के लिए प्रदान की उपाधियां
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और शिक्षाविद एवं पूर्व सांसद अच्युत सामंत को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की विद्या वाचस्पति उपाधि से सम्मानित।

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए तीन दशक से अधिक के महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विदुषी और चिंतक विजया राहटकर और नब्बे हजार से अधिक आदिवासी बच्चों की शिक्षा और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व सांसद अच्युत सामंत को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की विद्या वाचस्पति उपाधि से सम्मानित किया। बागडे ने इस अवसर पर विजया राहटकर के नैतिकता से जुड़े सार्वजनिक जीवन और महिला सरोकारों के लिए किए कार्यों को मिशाल बताया।

उन्होंने कहा कि तहसील, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य करने के साथ उनमें नेतृत्व के नैसर्गिक गुण हैं। उन्होंने शिक्षाविद, समाजसेवी अच्युत सामंत द्वारा आदिवासी क्षेत्र में किए कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि साधारण परिवार से आने के बावजूद आदिवासी लोगों की उन्नति के लिए कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की सम्मान से जुड़ी पहल की सराहना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध...
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी का काशी दौरा: नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 6.05 एमक्यूएम पानी बढ़ा, राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमक्यूएम
कहीं अधूरे कामों पर नाराजगी, कहीं मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
बजट स्वीकृत हुआ फिर भी नहीं मिले 14.55 करोड़, बजट को तरसा अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, थमा विकास
बुनियादी सुविधाओं का अभाव : टूटी सड़कें, अंधेरा और कचरे के ढेर की कड़वी सच्चाई
असर खबर का : बारिश से बिगड़ी सड़कों की केडीए ने ली सुध, गड्ढे भरने और पेचवर्क का काम तेज