उमरी वन क्षेत्र में विशेष अभियान : सरिस्का में अवैध चराई पर वन विभाग का बड़ा शिकंजा, 30 से अधिक भैंसें जब्त

5 लोगों पर चार प्रकरण दर्ज

उमरी वन क्षेत्र में विशेष अभियान : सरिस्का में अवैध चराई पर वन विभाग का बड़ा शिकंजा, 30 से अधिक भैंसें जब्त
सरिस्का बाघ परियोजना के प्रतिबंधित उमरी वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध चराई के खिलाफ अभियान चलाकर 30 से अधिक भैंसें जब्त। 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज और 11,900 रुपये जुर्माना वसूला।

जयपुर। सरिस्का बाघ परियोजना के प्रतिबंधित उमरी वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध मवेशी चराई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक भैंसों को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, अलवर तथा उप वन संरक्षक (DCF) सरिस्का बाघ परियोजना के निर्देशन में की गई। अकबरपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र सिंह द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से चराई कर रहे मवेशियों को पकड़ा। वन नियमों के उल्लंघन के मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने आरोपियों से मौके पर ही कुल 11,900 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।

वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध चराई से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है। अभियान में नाका प्रभारी अरुणसिंह चौधरी, बीट प्रभारी विनोद कुमार, होमगार्ड जगदीश, जवार सिंह सहित वन विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था