मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया
जयपुर। बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की गईं। दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था रखी गई तथा मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को भगवान गणेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था और दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शाम तक बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

Comment List