5 घंटे लेट रही स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट, रातभर परेशान हुए यात्री

बच्चों और कामकाजी यात्रियों को अधिक परेशानी

5 घंटे लेट रही स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट, रातभर परेशान हुए यात्री

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को करीब 5 घंटे देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट रात 1:25 बजे जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विमान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सका।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को करीब 5 घंटे देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट रात 1:25 बजे जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी विमान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सका। संचालन संबंधी कारणों के चलते उड़ान में लगातार देरी होती रही और यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।

आखिरकार फ्लाइट सुबह करीब 6:15 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकी। देरी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। एयरलाइन की ओर से उड़ान संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की बात कही गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह शनिवार को जारी करेंगे ममता सरकार के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप-पत्र, तृणमूल के भीतर कुशासन और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ 14-सूत्रीय आरोप पत्र जारी करेंगे। 40 पन्नों...
जल प्रबंधन परियोजनाओं की गणना समयबद्ध पूर्ण, प्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सरकार की पॉलिसी पर उठाए सवाल, कहा- निवेश और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता नहीं
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में लगेगा ई-मित्र काउंटर, मरीजों को कई प्रकार की दस्तावेजी सुविधा प्राप्त
पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान में ऊर्जा क्रांति, 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र स्थापित
आर यू एच एस में एलर्जी क्लिनिक शुरू, देश में लगभग 20–30 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की एलर्जी से प्रभावित