जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की पुणे फ्लाइट रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
फ्लाइट रद्द होने की सूचना मैसेज के जरिए भी नहीं दी गई
आज सुबह पुणे जाने वाले यात्री समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां जाकर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों फ्लाइट संचालन में अनियमितता बनी हुई है, जिसके चलते कई उड़ानें तय समय पर नहीं हो पा रही हैं और कुछ रद्द हो रही हैं। बुधवार तड़के सुबह भी स्पाइसजेट एयरलाइन की जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 5:05 बजे रवाना होती है।
आज सुबह पुणे जाने वाले यात्री समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां जाकर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली। कई यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की सूचना मैसेज के जरिए भी नहीं दी गई थी। इस वजह से 60 से अधिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री न केवल समय बल्कि अतिरिक्त खर्च और यात्रा योजनाओं के बिगड़ने से भी परेशान दिखे। लगातार उड़ान रद्द होने की घटनाओं ने एयरपोर्ट संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comment List