सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा

एसएमएस स्टेडियम में बनेगा ऑल ग्लास स्क्वैश कोर्ट

सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। कोर्ट की कमी दूर कर दी जाएगी।

जयपुर । सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। इसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो सकेगा। राजस्थान के युवा मामले और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने शुक्रवार को यहां एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि जब वे केन्द्र में खेलमंत्री थे तब ऑल ग्लास कोर्ट की घोषणा की और इसके लिए बजट भी आवंटित किया। लेकिन अब मैं फिर घोषणा कर रहा हूं कि जल्दी ही ग्लास कोर्ट की कमी दूर कर दी जाएगी।

खेलमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की योजना इस तरह तैयार की जानी चाहिए कि उसका स्तर और परिस्थितियां वास्तविक मुकाबले के जितना संभव हो उतना करीब हों। अभ्यास के दौरान मैच जैसी परिस्थितियां तैयार करना जरूरी है, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता के दबाव को समझ सकें और उसके अनुसार खुद को ढाल सकें। उन्होंने कहा कि एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पीछे पूरा ईको सिस्टम काम करता है। खिलाड़ियों को केवल तकनीकी रूप से मजबूत बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें दबाव में सही निर्णय लेने, एकाग्रता बनाए रखने और बड़े मुकाबलों की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करना होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसा खिलाड़ी तैयार करना होना चाहिए, जो मैच के दिन अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर सके। उद्घाटन समारोह में राजस्थान स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता, सचिव धीरज सिंह, जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजीत सक्सेना, सचिव हिमांशु सहगल भी मौजूद थे। आयोजन सचिव सुरभि मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील  ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा उत्पादन अधिनियम की शक्तियों का उपयोग करते हुए पेट्रोलियम उत्पादन, रिफाइनिंग और आपूर्ति श्रृंखला...
Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत
राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान
वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी फिर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनका विपक्ष का नेता होना दुर्भाग्यपूर्ण
सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर