राज्य बजट कल : एक लाख नौकरियों, पेंशन बढ़ोतरी और किसानों-महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाओं के आसार

महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार

राज्य बजट कल : एक लाख नौकरियों, पेंशन बढ़ोतरी और किसानों-महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाओं के आसार

राज्य सरकार का बजट कल सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार का बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस वाला माना जा रहा। सरकार आमजन की मांगों को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं और राहत घोषणाओं का ऐलान कर सकती। युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव।

जयपुर। राज्य सरकार का बजट कल सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार का बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस वाला माना जा रहा है। सरकार आमजन की मांगों को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं और राहत घोषणाओं का ऐलान कर सकती है। युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा संभव है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पद भरे जा सकते हैं। आरएएस और उच्च पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त करने पर भी निर्णय हो सकता है। संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का भी प्रावधान संभावित है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में लगभग 15 प्रतिशत बढ़ोतरी और किसानों की सम्मान निधि राशि को बढ़ाकर 12 हजार रुपए सालाना तक करने का संकेत है। गेहूं सहित कुछ फसलों की एमएसपी खरीद पर बोनस तथा बाजरा-ज्वार की एमएसपी खरीद शुरू करने की घोषणा हो सकती है। दूध उत्पादकों के लिए बोनस बढ़ाने और पशुधन बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है।

महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार, स्वयं सहायता समूहों को अतिरिक्त सहायता, डेयरी प्रोत्साहन योजना और छात्राओं को स्कूटी वितरण योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। आंगनबाड़ी और आशा सहयोगियों के प्रोत्साहन में वृद्धि संभव है। इंफ्रास्ट्रक्चर में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे, ओवरब्रिज, अंडरपास, सीवरेज और पेयजल परियोजनाएं, जयपुर मेट्रो फेज-2, रिंग रोड फेज-2 और सैटेलाइट टाउन विकसित करने की घोषणाएं हो सकती हैं। रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसें और शहरों में ई-बसें खरीदी जाएंगी। बिजली क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई रोडमैप, स्मार्ट मीटर, नए जीएसएस और किसानों को रियायती दरों पर कनेक्शन देने की योजना है। उद्योग, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और मेडिकल सेक्टर में निवेश प्रोत्साहन पैकेज भी बजट का प्रमुख हिस्सा रह सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह