दौसा में भाजपा कार्यालय के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन को राज्य सरकार की मंजूरी

स्वीकृति केवल भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए

दौसा में भाजपा कार्यालय के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन को राज्य सरकार की मंजूरी
राज्य स्तरीय भूमि उपयोग परिवर्तन समिति ने दौसा नगर परिषद क्षेत्र के राजस्व ग्राम जीरोता कला स्थित भूमि के भूमि उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान। यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के निकट हाईवे डेवलपमेंट कंट्रोल जोन में स्थित है, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लिए संस्थागत उपयोग की अनुमति मांगी गई।

जयपुर। राज्य स्तरीय भूमि उपयोग परिवर्तन समिति ने दौसा नगर परिषद क्षेत्र के राजस्व ग्राम जीरोता कला स्थित भूमि के भूमि उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के निकट हाईवे डेवलपमेंट कंट्रोल जोन में स्थित है, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लिए संस्थागत उपयोग की अनुमति मांगी गई थी। समिति की 10 अप्रैल 2026 को आयोजित 188वीं बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से विचार किया गया तथा राज्य सरकार ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रस्ताव के अनुसार नगर परिषद दौसा की स्वामित्व वाली खसरा संख्या 779/134, रकबा 0.3577 हेक्टेयर भूमि का उपयोग परिवर्तन किया जाएगा।

समिति ने माना कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन राज्य की भूमि आवंटन नीति-2025 के अनुरूप है और इसे व्यापक जनहित की श्रेणी में रखा जा सकता है। हालांकि मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। इनमें 30 मीटर सड़क मार्ग के लिए आवश्यक भूमि का निःशुल्क समर्पण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करना तथा राजनीतिक दल की पात्रता का सत्यापन शामिल है। समिति ने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृति केवल भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए है, इसे भूमि स्वामित्व का प्रमाण नहीं माना जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया। मुख्य...
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद 
आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई
तुर्की की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, कोन्या में तैनात होगी इटली की एसएएमपी-टी (SAMP-T) मिसाइल रक्षा प्रणाली
राहुल गांधी की कोटा रैली पर घमासान: कांग्रेस का आरोप- पोस्टर हटाने की कार्रवाई भाजपा सरकार की घबराहट का नतीजा
महाराणा प्रताप के त्याग और पराक्रम को राज्यपाल ने किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील
पानी की पाइप लाइनों में पेड़ों की जड़ों से बनी चोकिंग हटाई, कई कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था में सुधार