राज्य स्तरीय समिति करेगी अमृत 2.0 कार्यों की निरंतर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने के निर्देश
अमृत 2.0 परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय समिति द्वारा निरंतर समीक्षा किए जाने पर भी जोर। साथ ही, जयपुर नगर निगम आयुक्त को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाने के निर्देश। मुख्य सचिव ने विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित परियोजनाओं की प्रगति, लंबित अनुमतियों एवं तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा।
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अमृत 2.0 (अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित सीवरेज एवं शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों एवं प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने स्वायत्त शासन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अमृत 2.0 परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय समिति द्वारा निरंतर समीक्षा किए जाने पर भी जोर दिया। साथ ही, जयपुर नगर निगम आयुक्त को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने विभिन्न नगरीय निकायों में संचालित परियोजनाओं की प्रगति, लंबित अनुमतियों एवं तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Comment List