राज्य स्तरीय समान परीक्षा सात मार्च से : दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं कल से, बोर्ड ने कीं तैयारियां पूरी

परीक्षाओं के सफल संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण

राज्य स्तरीय समान परीक्षा सात मार्च से : दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं कल से, बोर्ड ने कीं तैयारियां पूरी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने सत्र 2025-26 के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं राज्य स्तरीय समान परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थियों की परीक्षाएं विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी।

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने सत्र 2025-26 के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं राज्य स्तरीय समान परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थियों की परीक्षाएं विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फ रवरी से शुरू होंगी। कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फ रवरी से और 5 वीं की परीक्षा 20 फ रवरी से आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी, जबकि कक्षा तीन से सात सीबी तक की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ की जाएंगी।

कक्षावार परीक्षा तिथियां
प्रात: 8:30 से 
11:45 बजे तक
कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड 
परीक्षा 12 फरवरी से
दोपहर 1.30 से 
4.00 बजे तक 
कक्षा 8वीं परीक्षा, 
19 फ रवरी से
-कक्षा 5वीं परीक्षा, 
20 फरवरी से
प्रथम पारी- 8.30 से 11.45 तक, द्वितीय पारी- अपराह् 1.00 से 
सायं 4.15 बजे तक
राज्य स्तरीय समान 
परीक्षा- कक्षा 9 व 11, 
7 मार्च से
राज्य स्तरीय समान परीक्षा- कक्षा 3 से 7, 14 मार्च से

परीक्षाओं के सफल संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण
बोर्ड ने सभी स्कूलों और विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करें। इन परीक्षाओं के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। परीक्षाओं के लिए आवश्यक वीक्षकों की नियुक्ति कर ली गई है। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा से भी वीक्षक लगाए गए हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह