सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, लक्ष्य प्राप्ति व पारदर्शिता पर जोर 

सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए 

सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, लक्ष्य प्राप्ति व पारदर्शिता पर जोर 

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश। कमजोर जिलों पर विशेष ध्यान और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। 500 मीट्रिक टन गोदामों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, कस्टम हायरिंग सेंटर और ऋण वसूली में तेजी लाने पर जोर।

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करें। जिन जिलों में प्रगति कम है, वहां विशेष फोकस किया जाए तथा अनियमितताओं के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंगलवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में विश्व की वृहत अन्न भंडारण योजना के तहत बन रहे 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो और उनका पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

गोदामों को किराये पर देने के लिए जिला स्तर पर स्पष्ट मापदंड तय करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर्स की स्थापना में तेजी लाने, उनके लाभों का आकलन करने और उपकरणों के उपयोग का पूरा डेटा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पैक्स कम्प्यूटराइजेशन कार्य में तेजी लाकर शेष समितियों को शीघ्र ‘गो-लाइव’ करने तथा प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा। मंत्री ने जिला प्रभारियों को नियमित फील्ड विजिट कर पैक्स स्तर तक कार्यों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने वाली समितियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए। सहकारी भूमि विकास बैंकों के बकाया ऋणों की वसूली में तेजी लाने, एकमुश्त समझौता योजना का लाभ उठाने तथा फर्जी ऋण वितरण के मामलों में भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन