राजस्थान युवा कांग्रेस में गुटबाजी : प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नई कार्यकारिणी जल्द होगी गठित

तमाम प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया 

राजस्थान युवा कांग्रेस में गुटबाजी : प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नई कार्यकारिणी जल्द होगी गठित

राजस्थान युवा कांग्रेस में गुटबाजी के चलते प्रदेश प्रभारी विकास छींकारा ने हाई कमान के निर्देश पर 344 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल भंग कर दिया। निष्क्रिय और धड़ेबंदी वाले पदाधिकारियों के स्थान पर 15-20 दिन में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं से नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिसे अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर देखते हुए प्रदेश प्रभारी विकास छींकारा ने पार्टी हाई कमान के निर्देश पर तमाम प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब जल्द ही समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नई कार्यकारिणी बनाने की बात कही जा रही है।

गुटबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि 344 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी में अधिकांश पदाधिकारी ऐसे हैं जो निष्क्रिय चल रहे थे। युवा कांग्रेस में दो माह पूर्व ही संगठनात्मक कामकाज से दूरी बनाने और निष्क्रिय चल रहे 200 से ज्यादा प्रदेश पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी दिए गए थे। इनमें से कई पदाधिकारियों ने नोटिस का जवाब तक भी नहीं दिया था। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि राजस्थान युवक कांग्रेस में पदाधिकारी भी धड़ेबंदी में बंटे हुए हैं। इसके चलते संगठनात्मक कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे। वहीं, युवा कांग्रेस की ओर से भी किए जा रहे धरने प्रदर्शनों में भी पदाधिकारियों की मौजूदगी कम ही नजर आती थी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राजस्थान युवा कांग्रेस में चुनाव के जरिए प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाती है। 6 माह पहले ही करीब 200 से ज्यादा पदाधिकारियों को तत्कालीन प्रभारी ने युवा कांग्रेस की चुनाव प्रणाली के नियमों को दरकिनार कर कार्यकारिणी में मनोनीत करके उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव नियुक्त किया गया था।

344 पदाधिकारी की जंबो कार्यकारिणी के बावजूद भी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और धरने प्रदर्शनों में उनकी उपस्थिति कम ही नजर आती थी। राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकारिणी को भंग किया है। अब 15 से 20 दिनों के भीतर समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यकारिणी का गठन भी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से किया जाएगा, जो पदाधिकारी चल रहे थे उनकी जगह योग्य लोगों को मौका देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश