55 साल पुराने शिव-राधाकृष्ण मंदिर में चोरी : मूर्तियों की तोड़फोड़, सीसीटीवी में चोरों की करतूत कैद
पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया
55 साल पुराने शिव-राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर से करीब 1.25 किलो चांदी का वर्क, राधाकृष्ण मूर्ति का चांदी का मुकुट, दो किलो का चांदी का छत्र, कंठ और बांसुरी जैसी कीमती वस्तुएं चुरा लीं। इसके अलावा उन्होंने मूर्तियों को खंडित कर अपने साथ ले गए।
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में स्थित 55 साल पुराने शिव-राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर से करीब 1.25 किलो चांदी का वर्क, राधाकृष्ण मूर्ति का चांदी का मुकुट, दो किलो का चांदी का छत्र, कंठ और बांसुरी जैसी कीमती वस्तुएं चुरा लीं। इसके अलावा उन्होंने मूर्तियों को खंडित कर अपने साथ ले गए।
मंगलवार सुबह पुजारी कमलेश शर्मा के मंदिर पहुंचते ही यह घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत स्पष्ट कैद हुई है। यह मंदिर में चौथी चोरी की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों लोग मंदिर पर जुटे और धरना देकर प्रदर्शन किया।मुहाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं और सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Comment List