प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश

प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों मे आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों मे आज भी आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इससे पहले बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। बारिश के कारण मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है। अभी नहीं थमेगा आंधी-बारिश का दौर मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मौजूदा सिस्टम के असर से आज उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में फिर तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रह सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास की नींव गाँवों की समृद्धि पर आधारित है।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
8 अप्रैल से खनन क्षेत्र में ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का लाइव ट्रायल, वाहन ट्रेकिंग सिस्टम होगा लागू
‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत : मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज, जानें उन्होंने क्या कहा 
वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
ईरान में अपने पायलट की तलाश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग