जयपुर में तूफानी बारिश : 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, बिजली के पोल और पेड़ गिरे; तापमान गिरने मिली तेज गर्मी से राहत

बिजली के तारों में उलझकर बाइक चालक की मौत

जयपुर में तूफानी बारिश : 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, बिजली के पोल और पेड़ गिरे; तापमान गिरने मिली तेज गर्मी से राहत

पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को तेज अंधड़ और बारिश के रूप में दिखा। 80 किमी/घंटा रफ्तार की हवाओं से पेड़, बिजली पोल गिरे और कई इलाकों में बिजली गुल रही। एक बाइक सवार की करंट लगने से मौत हो गई। एक इंच से अधिक बारिश से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली, जबकि अन्य जिलों में भी असर रहा।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला। जयपुर में सुबह अचानक मौसम बदला और तेज अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया। वहीं दिनभर तेज धूप के बाद शाम करीब 8 बजे अचानक फिर से मौसम ने पलटा खाया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रुक रुक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। जयपुर में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा स्पीड से अंधड़ आया। इसके कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ टूट कर गिर गए वहीं बिजली के तार और पोल गिरे। देर रात तक प्रशासन नुकसान के आंकलन में जुटा रहा। जयपुर में देर रात तक एक इंच से भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज हुआ।

यहां भी हुई बारिश

वहीं सीकर, कोटा, बीकानेर, चूरू, टोंक, दौसा सहित कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। झुंझुनंू में भी शाम को तूफानी बारिश के कारण पेड़-टीन टप्पर उड़ गए। बिजली के पोल भी गिरने से बिजली गुल हो गई। कोटा में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 15 मई तक इसी तरह आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है जिससे हीटवेव से राहत रहेगी। इस बीच प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान जैसलमेर और फलोदी में 44.4 डिग्री दर्ज किया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में बारिश और अंधड़ के कारण तापमान में गिरावट आई। इसके चलते यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश का जोर ज्यादा रहेगा।

बिजली के तारों में उलझकर बाइक चालक की मौत

Read More पेपरलीक मामले में एनटीए अध्यक्ष के बयान पर गहलोत की प्रतिक्रिया, कहा- एनटीए अध्यक्ष दे रहे गैर जिम्मेदाराना बयान

जयसिंहपुरा खोर थाना इलाका में काका कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार रात एक हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि रात करीब 8.40 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर युनुस निवासी गुलशन विहार कॉलोनी, तलाई खो नागोरियान जा रहा था। रास्ते में बिजली के तारों में उलझ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More घरेलू गैस के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पांच जगहों पर रसद विभाग की कार्रवाई

कई इलाकों में गुल हुई बिजली

Read More चिंतित करने वाले खुले नाले, जिम्मेदार विभागों की सुस्ती से बढ़ा खतरा

जयपुर में तेज अंधड़ के कारण शहर के झोटवाड़ा, शास्त्रीनगर, वैशाली नगर, खातीपुरा सहित कई इलाकों में बिजली के तार टूटने, पोल गिरने की सूचना मिली। वहीं शहर के कई इलाकों में अंधड़ के कारण बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर बिजली बिभाग ने किसी अनहोनी की आशंका के कारण एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी। देर रात तक जयपुर डिस्कॉम के कॉल सेंटर पर शिकायतों का अंबार लग गया।

Tags: blowing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन